बरेली: दबंग का तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हनक दिखाने के चक्कर में युवा सोशल मीडिया में तरह-तरह के वीडियो वायरल करते रहते हैं, पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी करती है लेकिन मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ऐसा ही एक वीडियो दबंग निखिल का काफी वायरल होता नजर आ रहा है। जिसमें युवक फिल्मी गाने पर तमंचे को लहरा रहा है। वीडियो करीब 11 सेकंड का है। जिसमें तमंचा हाथ में लेकर वीडियो बना रहा है। जानकारी के मुताबिक निखिल भमोरा थाना क्षेत्र के सिंघा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: आंवला से पकड़ा गया टिकट दलाल, आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई 

संबंधित समाचार