Bareilly News: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं कांग्रेस नेता सर्वराज सिंह- नीरज मौर्य

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला क्षेत्र के दिग्गज नेता कुंवर सर्वराज सिंह कांग्रेस में हैं और इंडिया गठबंधन के पक्ष में लगातार प्रचार भी कर रहे हैं। फिर भी आंवला में रविवार को हुई जनसभा में मुख्यमंत्री को उनका नाम लेना पड़ा, इससे भाजपा प्रत्याशी की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह कहना है इंडिया गठबंधन से आंवला के प्रत्याशी नीरज मौर्य का।

बता दें कि आंवला के सुभाष इंटर कॉलेज में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने भरे मंच से पूर्व सांसद सर्वराज सिंह का नाम लेते हुए कहा था कि सर्वराज सिंह देर आए लेकिन दुरुस्त आए। उनका भी आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि पूर्व सांसद सर्वराज सिंह भाजपा के मंच पर नहीं थे। 

अब आंवला से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नीरज मौर्या ने कहा है कि पूर्व सांसद सर्वराज सिंह कांग्रेस पार्टी में हैं और इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी होने के नाते चुनाव में उनकी मदद कर रहे हैं। उनका समर्थन और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने जब सर्वराज सिंह का नाम लिया तब वह शेखूपुर में इंडिया गठबंधन के लिए जनसभा कर रहे थे। नीरज मौर्य ने कहा कि वह उसूलों वाले आदमी हैं। जो कहते हैं, वह करते हैं। भाजपा के मंच पर कभी नहीं गए।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: गृह मंत्री की जनसभा के लिए हार्टमन रामलीला मैदान देखने पहुंची एसपीजी

 

संबंधित समाचार