श्रावस्ती में विद्युत लाइन से निकली चिंगारी, पांच बीघा फसल जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। सिरसिया थाना क्षेत्र के बालापुर में ग्यारह हजार किलोवाट विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से शिव सहाय के खेत में पांच बीघे गेंहू की फसल जल कर राख हो गई।

शिव सहाय के बगल स्थिति सिरसिया निवासी तीरथ पाल के खेत में लगे अरहर को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पा लिया जिससे अरहर के फसल को ज्यादा नुकसान नही हुआ।

ये भी पढ़ें -नर्क से बदतर है ये अवैध मानसिक अस्पताल, इलाज के नाम पर डॉक्टर दबाते थे गला-मरीज की मौत पर हुआ खुलासा

संबंधित समाचार