Bareilly News: ब्राह्मण प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद बोले- आएंगे तो मोदी
बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव बरेली में तीसरे चरण में होने जा रहे हैं। उससे पहले भाजपा बरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार छत्रपाल सिंह गंगवार को मजबूती देने के लिए जी जान से लगी हुई है। इसी क्रम में आज आईएमए हॉल में ब्राह्मण समाज का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद रहे।
इस दौरान जितिन प्रसाद ने बताया जनता समझ चुकी है देश का भला मोदी से ही होगा। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा ने हमेशा हर वर्ग के लिए काम किया है वह गरीब के साथ खड़ी है। कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर व्यक्ति को इसका लाभ दिया गया है। अब समय आ गया है मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनने का।
इसलिए 7 मई को बरेली में भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को वोट कर भारी बहुमत से विजयी बनाएं। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की है कि भाजपा की सरकार देश को विकसित बन सकती है। कांग्रेस ने देश को काफी पीछे धकेल दिया था। एक बार फिर मोदी जी के हाथ में देश की कमान आएगी।
ये भी पढे़ं- मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील, अखिलेश मुस्लिम विरोधी...बरेली में नोटा दबाएं मुसलमान
