राज्य प्रवेश परीक्षा: बी आर्क में जैशानी और एमबीए में शिवम ने बढ़ाई बरेली की शान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ ने गुरुवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) का परिणाम घोषित कर दिया। प्रवेश परीक्षा में बरेली के अभ्यर्थियों ने भी अपना परचम लहराया है। बरेली की जैशानी उपाध्याय ने बी आर्क में दूसरा स्थान हासिल किया …

बरेली, अमृत विचार। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ ने गुरुवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) का परिणाम घोषित कर दिया। प्रवेश परीक्षा में बरेली के अभ्यर्थियों ने भी अपना परचम लहराया है। बरेली की जैशानी उपाध्याय ने बी आर्क में दूसरा स्थान हासिल किया है।

इसके अलावा एमबीए में बरेली के शिवम विश्नोई ने 4वीं और भावना गुप्ता ने 5वीं रैंक हासिल की है। भावना एमबीए में गर्ल्स टॉपर भी हैं। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 91.78 प्रतिशत रहा है। बीटेक में मुरादाबाद जिले के संयम सक्सेना ने टॉप किया है। टॉपर की लिस्ट में शामिल होने पर अभ्यर्थी व उनके परिजन काफी खुश हैं। उनके परिजनों व रिश्तेदारों ने उन्हें बधाई भी दी। विश्वविद्यालय से जारी रैंकिंग में बीटेक की टॉप 100 की लिस्ट में बरेली के आयुष गंगवार ने 73वीं और वंश कुदेशिया ने 98वीं रैंक हासिल की है।

इसके अलावा अनुष्का चौहान ने 119 वीं रैंक हासिल की है। उनकी बालिका वर्ग में 10वीं रैंक है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति वर्ग में बरेली के अभिषेक शाह ने दूसरी रैंक हासिल की है, उनकी ओवरआल रैंक 4997 है। हालांकि बी फार्मा में बरेली का कोई अभ्यर्थी टॉप रैंकिंग में शामिल नहीं हुआ है। इसके अलावा बीटेक की बरेली जिला स्तर के 5 टापर्स में आयुष गंगवार, वंश कुदेशिया व अनुष्का चौहान के अलावा अभिनव गोयल ने 118वीं और प्रियांशु गुप्ता ने 136वीं रैंक पाई है।

संबंधित समाचार