इटावा में दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, मासूम बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे शिक्षिका ने लगाई छलांग...दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में शिक्षिका गोद में मासूम बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई

इटावा, अमृत विचार। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक स्थित भरथना रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह पौने आठ बजे रेलवे स्टेशन पर मौजूद तमाम प्रत्यक्षदर्शी रेल यात्रियों का उस समय दिल दहल गया। जब दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक की अप मैन लाइन पर अपनी तेज रफ्तार से कानपुर से दिल्ली की ओर दौड़ी जा रही एक सुपरफास्ट ट्रेन के सामने गोद में एक मासूम बच्चे को लेकर एक महिला कूद गई। जिसकी चपेट में आने से महिला की मासूम के साथ मौके पर ही  मौत हो गई।

भरथना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पूर्वी छोर पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रेल यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले महिला बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूद गई। घटना की खबर मिलते ही भरथना जीआरपी जवानों ने मृतका व मृत मासूम के शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर शिनाख्त कराई। 

जिसमें महिला शिवानी यादव 28 वर्ष पत्नी रिंकू यादव की प्राइवेट शिक्षिका व 5 वर्षीय पुत्र आर्यन यादव निवासी ग्राम सूजीपुर मौजा कुंअरा थाना भरथना के रूप में हुई।

घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मृतका शिवानी यादव भरथना में संचालित एक प्राइवेट इंटर कालेज में शिक्षिका थी। बुधवार को वह अपने पांच वर्षीय मासूम बेटे आर्यन को लेकर घर से भरथना कालेज आई थी। जीआरपी पुलिस ने मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- BJP को शिवपाल चाचा ही ठीक करेंगे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज