Lok Sabha Election 2024: इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- BJP को शिवपाल चाचा ही ठीक करेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी पर बरसे

इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को चाचा शिवपाल सिंह ही ठीक करेंगे। भाजपा सरकार ने कोरोना में वैक्सीन के नाम पर घोटाला किया और जब घोटाला खुला तो अब उसको दबाने में जुट गये हैं। वह बुधवार को मैनपुरी लोकसभा से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में जसवंतनगर विधानसभा के रायनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को चाचा शिवपाल सिंह ही ठीक करेंगे। कहा जो आपदा में यह अवसर ढूंढते थे उन्हें कुछ मौका मिल जाए तो आपने खुद देखा कैसे वैक्सीन जैसी कंपनी से भारतीय जनता पार्टी ने चंदा वसूल लिया। सोचो उन पर क्या गुजरती होगी वैक्सीन लगने के बाद जिनके पास सर्टिफिकेट है। 80 फीसदी जनता ऐसी होगी जिनको यह वैक्सीन लगी है और सरकार ने लगवाई है। 

जिन लोगों ने ये वैक्सीन जनता को लगवाई और आम जनता की जान खतरे में डाले दी। वैज्ञानिक और विशेषज्ञ कहते हैं उसकी बजह से न केवल हार्ट बल्कि और कुछ बीमारियां भी हो सकती हंै। इसका जवाब कौन देगा यह तो आचार संहिता से और बड़ा उल्लंघन किया बीजेपी ने, इन लोगों ने हमारे और आपके स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर दिया। 

अखिलेश यादव ने आगे कहा आज मजदूर दिवस है और लेबर विभाग की रिपोर्ट कहती है कि देश में 83 पर्सेंट लोग बेरोजगार हैं, किसान दुखी है नौजवान के हाथ में रोजगार नहीं है। पेपर लीक किया है भारतीय जनता पार्टी इस बार हर हालत में जायेगी।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show: कानपुर में चार मई को गुमटी गुरुद्वारे से पीएम मोदी का शुरू होगा रोड शो...पार्षद जुटाएंगे भीड़

 

संबंधित समाचार