बरेली: दहेज नहीं मिला तो विवाहिताओं से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिताओं की अस्मत लूट ली। कहीं जेठ ने रिश्तों को तार-तार किया तो कहीं ननदोई हैवान बन गया। पीड़िताओं ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक मामले में पांच और दूसरे में पति समेत तीन लोगों के …

बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिताओं की अस्मत लूट ली। कहीं जेठ ने रिश्तों को तार-तार किया तो कहीं ननदोई हैवान बन गया। पीड़िताओं ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक मामले में पांच और दूसरे में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर ही है।

दहेज में 10 लाख नहीं मिले तो जेठ ने किया दुष्कर्म
दहेज में 10 लाख रुपये न मिलने पर पीड़िता के जेठ ने दुष्कर्म किया। पति से शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विवाहिता गई तो पुलिस ने टाल दिया। एडीजी अविनाश चंद्र के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासिनी महिला ने बताया कि उनका निकाह 2 अप्रैल 2016 को फाईक इंक्लेव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद उसे कैंसर हो गया।

जिस वजह से डॉक्टर ने उसके पेट में थैली प्लॉट कर दी थी। इसके बाद उसके ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। इसे लेकर आए दिन प्रातड़ित करते थे। कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने बताया कि जून 2020 को ससुराल गई लेकिन ससुराल वाले उपेक्षित करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि 5 जुलाई को वह ससुराल में अकेली लेटी इसी दौरान उसके जेठ ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने ससुराल वालों और पति को बताया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने उसकी गुहार नहीं सुनी। इसके बाद पीड़िता ने एडीजी के दरबार में गुहार लगाई। एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने पति व जेठ समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ननदोई बना हैवान दहेज न मिलने पर किया दुष्कर्म
उत्तराखंड के किच्छा के वार्ड 13 में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब 16 वर्ष पहले बारादरी के रोहली टोला निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे थे। दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर आए दिन मारपीट करने लगे। इसी बीच उसने एक बेटा और बेटी को जन्म दिया लेकिन ससुरालियों का जुल्म कम नहीं हुआ। कई बार पंचायत भी हुई। पीड़िता का कहना है कि एक दिन वह घर में अकेली लेटी थी।

इसी दौरान उसका ननदोई इंतजार हुसैन आ गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात पति को बताई तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। वह थाना बारादरी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर पीड़िता की ओर से बारादरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार