प्रयागराज: हाईकोर्ट बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गुरुवार को होगा शपथ ग्रहण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित 28 सदस्यीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 02 मई को शाम चार बजे बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में संपन्न होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी वी.एम. जैदी, चुनाव अधिकारी आर.सी. सिंह, विनोद कांत, वशिष्ठ तिवारी, प्रभाकर अवस्थी और चंदन शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष अनिल तिवारी, महासचिव विक्रांत पांडेय, उपाध्यक्ष अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी, अखिलेश कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्र यादव, नीरज त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, संयुक्त सचिव (प्रशासन) सुमित कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव (महिला) आंचल ओझा, संयुक्त सचिव (वाचनालय) अभिजीत पांडेय, संयुक्त सचिव (प्रेस) पुनीत कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष रणविजय सिंह शामिल हैं। 

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में उदिशा त्रिपाठी, मनीषा सिंह, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक तिवारी, सच्चिदानंद यादव, दिनेश यादव, रत्नेश कुमार पाठक, राजेश शुक्ला, सर्वेश्वर लाल श्रीवास्तव शामिल हैं, जिनका शपथ ग्रहण गुरुवार को होगा।

ये भी पढ़ें -श्रमिक विश्वविद्यालय परिवार के महत्वपूर्ण अंग :कुलपति

संबंधित समाचार