बरेली: सड़क हादसे में गंवाई नौकरी...दोबारा नहीं मिलने पर डिप्रेशन में आया युवक, दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र के गुलाब बाड़ी रोड राजीव नगर निवासी 29 वर्षीय गौरव कुमार सागर ने नौकरी नहीं लगने पर डिप्रेशन में आकर आत्माहत्या कर ली।

बता दें, मृतक आईआईपी लिमिटेड ऑफिस में वर्कर था, जिसके वजह से गौरव अपने घर का भरण पोषण करता था, मगर एक दिन एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट हो जाने की वजह से काम करने में असमर्थ था।

जिसके चलते उसे जॉब से निकाल दिया। दोबारा नौकरी पाने की चाहत और घर की जिम्मेदारी होने के चलते उसने जॉब के लिए गाड़ी बेचकर 60000 रुपए दिए, जिससे उसकी नौकरी लग जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रुपए देने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो वह डिप्रेशन में आ गया और उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी प्रेम लता, दो बच्चियों को छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: पाकिस्तानी पूर्व मंत्री फवाद चौधरी को मौलाना शहाबुद्दीन का करारा जवाब, कही ये बड़ी बात

संबंधित समाचार