आगरा: स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, कार्यकर्ताओं के बीच हुई तकरार
आगरा: यूपी के आगरा जिले में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक लिया गया। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इतना ही नहीं कार पर स्याही भी फेंकी गई। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार तकरार भी हुई।
ऐसे में विरोध को देख कर स्वामी प्रसाद मौर्य वापस लौट गए। बता दें फतहेबाद डौकी थाना क्षेत्र में जनसभा को संबोधित। करने आ रहे थे। उनके आने की जानकारी जैसे ही अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को हुई। तो वे एकजुट हो गए। फतेहाबाद चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक लिया गया और इस दौरान जोरदार नारेबाजी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य वापस जाओ के नारे लगना शुरू हो गए।
पुलिस ने किसी तरह हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन गुस्सा शांत नहीं हो पा रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काला झंडा दिखाते हुए उनकी कार पर स्याही फेंक दी गई। स्थिती को काबू में करने के लिए पुलिस आगे आई तो महासभा के कार्यकर्ताओं से तीखी तकरार हो गई। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य यहां से वापस लौट गए।
ये भी पढ़ें- Agra News: आगरा में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मार कर हत्या, दो पक्ष में तनाव पर दौड़े अधिकारी
