Kanpur: रिटायर्ड जवान संग पत्नी के अवैध संबंध...पति ने किया हंगामा, पुलिस संग पहुंचे ससुरालीजन, महिला से विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में रिटायर्ड जवान संग पत्नी के अवैध संबंध

कानपुर, अमृत विचार। यशोदा नगर में किराए के मकान में प्रेमिका संग रह रहे लखनऊ के रिटायर्ड जवान को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने जमकर हंगामा किया।

हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस पति को थाने ले गई, हालांकि उसने कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। जिस पर पीड़िता ने डीसीपी साउथ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 

लखनऊ निवासी सेना से रिटायर्ड जवान की पत्नी ने बताया कि पति शहर में प्राइवेट नौकरी करने की बात कह कर यशोदा नगर में रहते थे। काफी-काफी समय तक घर न आने पर उन्हें शक हुआ।

जानकारी की तो पता चला कि पति का नौबस्ता निवासी एक महिला से दो साल से अवैध संबंध है, महिला का पति दिव्यांग है। पता चला कि पति महिला को अपने साथ पत्नी बना कर रखता है। गुरुवार को पत्नी रिश्तेदारों संग यशोदा नगर स्थित उस मकान में पहुंची तो रिटायर्ड जवान अपनी प्रेमिका संग मिला।

जिसके बाद जमकर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को थाने लेकर आई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे छोड़ दिया।

शुक्रवार को पीड़िता डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार के कार्यालय पहुंची। डीसीपी साउथ ने बताया कि मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show In Kanpur: रोड शो के लिए सड़कों पर उतरा प्रशासन...चमका रहे रूट, बैठकों का भी दौर जारी

संबंधित समाचार