शाहजहांपुर: प्रशासन ने किया था जिला बदर, इलाके में घूमते हुए धरे गए एक के पास मिला चाकू, दूसरे के तंमचा
शाहजहांपुर,अमृत विचार: जिले के दो थानों की पुलिस ने दो जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चाकू तथा तमंचा बरामद किया है। मदनापुर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि धनवीर सिंह निवासी ढुकरी खुर्द थाना निगोही को जिला प्रशासन को एक माह पूर्व जिला बदर किया था।
पुलिस को शुक्रवार की सुबह दस बजे सूचना मिली कि गांव ढिपिया ढुकरी कला मोड़ पर जिला बदर अपराधी धनवीर सिंह घूम रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है। जिला बदर अपराधी पर पहले से तीन मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर दिया। टीम में उप निरीक्षक उदयवीर सिंह तथा गौरव सांलंकी थे।
गढ़िया रंगीन एसओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त सरवन निवासी खमरिया थाना गढ़िया रंगीन को जिला प्रशासन ने दो माह पूर्व जिला बदर किया था। पुलिस को शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि जिला बदर अपराधी गांव के बाहर घूम रहा है। पुलिस ने जिला बदर अपराधी सरवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त पहले से 9 मुकदमें विभिन्न धाराओं के दर्ज है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। टीम में सुभाष चंद्र तथा अशोक कुमार थे।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कोचिंग पढ़ने गई छात्रा लापता, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
