CM Yogi Adityanath: फर्रुखाबाद में गरजे सीएम योगी, बोले- 'वोट जिहाद' की बात करके विपक्ष कर रहा लोकतंत्र को कलंकित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार।  वोट जिहाद की बात करके इंडिया गठबन्धन के नेता लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। यह बात आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वह शनिवार को कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में भाजपा उम्मीदवार मुकेश राजपूत की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय गरीबों को कोई योजना का लाभ नहीं मिल पाता था।

आज का भारत नया भारत है। आतंकवाद और नक्सलियों का खात्मा हुआ है। कहीं विस्फोट होता था तो कांग्रेस की सरकार कहती थी सीमा पार का हाथ है। आज पाकिस्तान सफाई देता है मेरा हाथ नहीं है। मैं 2020 में आया था। गंगा पुल बनवाया। अब फर्रुखाबाद एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। हर घर नल योजना के साथ 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है।

विपक्षी नेता जिहाद की बात कर लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बना है जिनका नहीं बना है तो जनधन खाते में इलाज के लिए पैसा मोदी सरकार भेजती है। अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कांग्रेस व सपा नहीं करा सकते थे। मोदी जी के मार्गदर्शन में राममंदिर निर्माण हुआ। नए भारत में किसान व गरीब महिलाओं का सम्मान है। सपा कांग्रेस की सरकार थी तब पिछड़ों का आरक्षण कम करने का प्रयास किया गया था।

लोकतंत्र की मजबूती, विकास व सुरक्षा के लिए ऐसी सरकार को चुनना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत का मतलब सब आत्मनिर्भर होंगे। आत्मनिर्भर होने का मतलब विकसित भारत या विकसित भारत की संकल्पना है। चौथे चरण में मतदान करके मुकेश राजपूत को जीताना है।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: प्रेमिका पर बुरी नजर रखने के चलते प्रेमी ने साथी संग मिलकर की थी हत्या; चेहरे को ईंट से कूचकर शव नहर में फेंका

 

संबंधित समाचार