विधिक सेवा प्राधिकरण के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी,प्रयागराज। अमृत विचार : शनिवार को कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एमके गुप्ता द्वारा संजय सिंह सदस्य  सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला जज सन्तोष राय, सीजेएम प्रयागराज शशि कुमार, डीएम प्रयागराज नवनीत सिंह चहल, डीसीपी यमुना नगर श्रद्धा पांडेय, सीएमओ प्रयागराज डा आशु पांडेय, निश्चल शुक्ला उप सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, सुर्जन सिंह उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के साथ केन्द्रीय कारागार नैनी का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में  बन्दियों की विधिक समस्याओं के साथ अन्य बुनियादी समस्याओं से सम्बंधित पहलुओं की समीक्षा किया गया। इस मौके पर बन्दियों से प्रत्यक्ष बातचीत भी की गई। निरीक्षण दल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के निर्देशन में कारागार द्वारा बन्दियों की विधिक एवं अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में  किये जा रहे कार्य की सराहना किया गया। निरीक्षण के समय कारागार के अधिकारियों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विकास गुप्ता, लवलेश त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार