Farrukhabad: जन सेवा केंद्र संचालक दिव्यांग की हत्या, बोरे में बंद कर शव खेत मे फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृतविचार। शमसाबाद थाना क्षेत्र मेंज न सेवा केंद्र संचालक दिव्यांग युबक का शव मक्का के खेत मे बोरे में बंद मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी दौड़ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के गांव सुत हाड़ी निवासी अजरुद्दीन (25) पुत्र अफसर अली दिव्यांग था, जो कि फैजबाग में जन सेवा केंद्र चलाता था। उसका शव मक्का के खेत में अददूपुर से संतकुंया जाने वाले रोड पर मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला।

उसकी हत्या कर शव फेंका गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची शमशाबाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ क़ायमगंज सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार