Fatehpur: युवक ने दूसरी पत्नी को दिया तलाक, तीसरी की कर रहा तैयारी...पढ़ें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर कोलकाता में रहने वाले पति ने फोन पर महिला को तीन तलाक दे दिया। अब वह तीसरी शादी रचाने जा रहा है। आरोप लगाने वाली महिला से पूर्व में भी एक युवती से शादी करने के बाद तलाक दे चुका है। 

ललौली थाने के सातआना मोहल्ला निवासी मुख्तार की पुत्री रुखसार खातून का निकाह पांच अक्तूबर 2022 को गांव के ही इमरान खान के साथ हुई थी। ससुराली कोलकाता पोखर बनिया थाना के जरीना मंजिल मुफीदुल इस्लाम लेख में रहते हैं। उनका चमड़ा कारोबार है।

शादी के बाद पति इमरान खान, ससुर अबरार, सास बदरुन्निशा, देवर सलमान खान, ननद अफसरी, सानिया दहेज में कारोबार के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। चार दिसंबर 2023 को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारापीटा। मायके ललौली छोड़ गए।

पति इमरान ने फोन पर आठ मार्च की रात में तीन बार तलाक बोल दिया है। इसकी रिकार्डिंग भी है। अब इमरान तीसरी शादी करने जा रहा है। उसकी शादी से पहले भी इमरान खान एक लड़की से निकाह कर तलाक दे चुका है। यह बात छिपाकर उसके साथ निकाह किया था।

संबंधित समाचार