रायबरेली: दरवाजे के कुंडे से युवक का लटकता मिला शव, गांव में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावा/रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगाही मजरे बिशनपुर गांव के रहने वाले खुशीराम पुत्र बुधई का शव गांव के ही रहने वाले स्वर्गीय राजेंद्र के मकान में दरवाजे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

मृतक खुशीराम के बेटे सूरज ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उनके पिता तीन बजे रात से गायब थे। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रोड शो से पहले रामलला का दर्शन करेंगे पीएम मोदी, VIP गेट पर हुई सजावट, देखें Video

संबंधित समाचार