बरेली: भीषण गर्मी में होगी मतदाताओं की परीक्षा, आज 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

8 से 12 तक होगी बारिश

बरेली, अमृत विचार। जिले के तीन दिन से भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। मंगलवार को भी मतदान के दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। प्रशासन की ओर से गर्मी से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं की गई हैं और मतदाताओं को भी बचाव करने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग ने 8 से 12 मई तक बूंदाबांदी और बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को धूप का असर तेज रहेगा, जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 8 से 12 मई तक बादल छाये रहने के साथ ही बारिश की संभावना है। इसके बाद 15 मई से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: किराये पर रहने के बाद बंगले पर कर लिया कब्जा, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार