Unnao Crime: एक्सप्रेस-वे के किनारे हत्या कर महिला व बच्ची का फेंका शव...नहीं हो सकी शिनाख्त, फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में एक्सप्रेसवे के किनारे हत्या कर महिला व बच्ची का शव फेंका

उन्नाव, अमृत विचार। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन के किनारे एक महिला और बच्ची की हत्या कर शव फेंक दिया गया।सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी हसनगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल के बाद महिला और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। फिलहाल अब तक दोनों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कयास लगाये जा रहे है कि कही बाहर घटना को अंजाम देने के बाद शवों को लाकर फेंका गया है।

बता दें हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ताला सरॉय गांव के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन के किनारे एक अज्ञात करीब 26 वर्षीय महिला व पास में ही 5 वर्षीय बच्ची का शव मिलने स हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पहले काफी देर तक महिला और बच्ची की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके बाद घटना की जानकारी हसनगंज कोतवाली पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देखा तो महिला के गले में दुपट्टा बांध हुआ था और बच्ची का शव भी बगल में ही पड़ा था। पुलिस ने भी काफी देर तक क्षेत्र में शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। 

सोशल मीडिया का भी सहारा लिया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि मां बेटी के शव हो सकते हैं। उधर चर्चा है कि गैर जनपद में घटना को अंजाम देने के बाद शव को यहां फेंक दिया  गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला और बच्ची के शव मिले हैं दोनों के शवों के शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पूर्व CM अखिलेश यादव अकबरपुर लाेकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में कर रहे जनसभा, पुलिस-प्रशासन तैनात

संबंधित समाचार