Unnao News: वाहन सवार उपद्रवियों ने टोल कर्मियों को जमकर पीटा...फास्टटैग न होने पर कर्मियों ने कैश में मांगा था टैक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में वाहन सवार उपद्रवियों ने टोल कर्मियों को जमकर पीटा

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर जबरन गाड़ी निकालने पर रोक रहे टोल कर्मियों को वाहन सवारों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। जिसमें सात कर्मचारी घायल हो गये। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये। घायल कर्मियों को सीचसी में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर टोल प्रशासन ने कोतवाली में दी है।

बता दें लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर सुबह करीब सात बजे लखनऊ से चार गाड़ियों में सवार मुस्लिम समुदाय के लोग टोल पर पहुंचे। उनकी किसी भी गाड़ी में फास्टटैग नहीं लगा था। इस पर टोल कलेक्टर ने कैश देने को कहा। वे लोग पैसे न देने की बात कह जबरन वाहन निकलने लगे। इस पर टोल कर्मियों ने जब उन्हे रोका तो गाड़ियों से एक दर्जन से अधिक लोग बाहर आए और वाहनों में रखे डंडे निकालकर कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान सचिन यादव, राघवेंद्र शर्मा, श्रीकांत शुक्ला, सुखराज, धर्मेन्द्र कुमार, शैलेंद्र सिंह व जसवंत सिंह घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी भेजा गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गये। कोतवाली निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें- Unnao Weather News: गर्मी का पारा हुआ हाई, तपिश से जनता बिलबिलाई...सिर ढक कर निकल रहे लोग

संबंधित समाचार