Fatehpur Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर (गाजीपुर), अमृत विचार। बेटे के साथ बांदा जनपद से रिश्तेदारी में शहर जा रही एक अधेड़ महिला मंगलवार दोपहर में हादसे का शिकार हो गई। गाजीपुर के देवलान गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हादसे की जानकारी पर बांदा से पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। बांदा जनपद के मसखरखेरवा निवासी तारावती (50) मंगलवार दोपहर में अपने बेटे श्यामू के साथ बाइक से शहर के देवीगंज स्थित अपनी बुआ के घर जा रही थी। जैसे ही बाइक सवार देवलान गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। 

हादसा होता देख स्थानीय लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद हादसे की जानकारी पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तारावती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में उसका बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर किया था दुष्कर्म; कोर्ट ने सुनाई 14 साल की सजा

 

संबंधित समाचार