हरदोई : एचटी लाइन की चपेट में आने से दंपति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। खेत में पति को पानी देने पहुंची महिला पर हाइटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा,उसे देखते ही पति उसे बचाने दौड़ा,नतीजतन उसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मंगलवार को हुए हादसे से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया गया है कि मंगलवार को अरवल थाने के तेरा परसौली निवासी 45 वर्षीय रामभजन अपने खेत पर था,वहीं उसकी 40 वर्षीय पत्नी हेमकली उसके लिए पानी ले कर पहुंची। बताते है कि धूप से चल कर पहुंची हेमकली वहीं पेड़ के नीचे बैठ गई,कोई कुछ समझ भी नहीं पाया,उसी बीच ऊपर से निकला हाइटेंशन बिजली का तार टूट कर उसके ऊपर गिर पड़ा। पत्नी हेमकली को करंट से छटपटाता देख पति रामभजन उसे बचाने दौड़ पड़ा।

हाइटेंशन करंट की चपेट में आने से उन दोनों की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां आस-पड़स के खेतों में जुटे लोग दौड़ पड़े। पता होते ही एसएचओ अरवल सोमपाल गंगवार अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह उन दोनों शवों को अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरु कर दी। उधर हादसे की खबर सुनते ही रामभजन के घर में मौत का मातम बरपा हो गया। समूचे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित समाचार