गाड़ी टकराने के विवाद में कार पर पथराव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विभूतिखंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

अमृत विचार, लखनऊ। विभूतिखंड थाना अंतर्गत विक्रान्त खण्ड में गाड़ी टकराने के बाद दबंगों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित कार चालक की लिखित शिकायत पर विभूतिखंड पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है।

प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह के मुताबिक,  विक्रान्त खण्ड निवासी अर्जुन सिंह बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कार से घर लौट रहे थे। घर के नजदीक नशे में धुत एक कार चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार चालक उनसे नोंकझोंक करने लगा। हंगामा बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षेप मामला रफादफा करवा दिया। उनका आरोप है कि करीब एक घंटे बाद आरोपी कार चालक अपने 25 साथियों को लेकर उनके घर के पास पहुंचा। जिसके बाद दबंगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उनकी तलाश में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

संबंधित समाचार