मुरादाबाद: प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। परिजनों के आने पर वह धमकाता हुआ फरार हो गया। परिजन जब शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की, साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामला …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। परिजनों के आने पर वह धमकाता हुआ फरार हो गया। परिजन जब शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की, साथ ही अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

मामला सिविल लाइंस क्षेत्रके हरथला क्षेत्र का है। यहां पर रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर दी। उसका कहना था कि मोहल्ले में रहने वाले फिरोज ने उसकी नाबलिग बेटी को प्रेमजाल में फांस लिया। आरोपी ने कई माह पहले बेटी के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो नेट पर डालने की धमकी देकर बेटी का लगातार शोषण करता रहा। पांच दिन पहले आरोपी रात को उसके घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने शोर मचाया तो परिजनों की आंख खुल गई। महिला के अनुसार उन्होंने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर फरार हो गया। अगले दिन वह जब शिकायत करने युवक के घर पहुंचे तो वहां पर उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि युवक के परिजनों ने मारपीट की। साथ ही अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फिरोज खान, पिता शहजाद, भाई दिलशाद और भाभी शबाना के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

अश्लील वीडियो बनाकर युवती का शोषण
बीमार भाभी को अस्पताल देखने गई युवती की एक युवक से मुलाकात हो गई। युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में शादी करने से इंकार किया तो पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की।

थाना पाकबड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का कहना है कि करीब एक साल पहले उसकी भाभी की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उनको दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान अक्सर युवती का अस्पताल आना-जाना होना था। वहां पर उसकी मुलाकात मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मैनाठेर की मिलक निवासी एक युवक से हो गई। बातों-बातों में युवक ने उसे अपने प्रेमजाल मे फांस लिया। युवती के अनुसार भाभी घर आ गई तो युवक अक्सर मिलने के लिए घर आने लगा।

आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। खामोशी से इसकी वीडियो भी बना ली। बाद में कई दफा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। शादी का दबाव डालने पर उसने कहा कि लाकडाउन के बाद शादी कर लेंगे। युवती के अनुसार फिर युवक शादी करने से मुकर गया। दबाव देने पर वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी। शुक्रवार को युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत सुन रहे सीओ ने पाकबड़ा एसओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार