नोएडा में मंदिर जा रही महिला को कार ने कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। जिले के तिगरी गांव में एक कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बिसरख थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि महिला के पति प्रवीण कुमार ने बीती रात शिकायत दर्ज कराई कि आठ मई की रात उनकी पत्नी सुनीता (32) हैबतपुर गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रही थीं तभी एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें कुचल दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। 

कुमार ने बताया कि शिकायत के अनुसार घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और वहां इकट्ठा लोग वीडियो बनाते रहे किसी ने भी महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। 

ये भी पढ़ें -Bareilly News: फतेहगंज पश्चिमी में दो बहनों ने की आत्महत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार