तेलंगाना में चुनावी रैली में बोले अमित शाह, लोकसभा चुनाव में मुकाबला विकास के लिए वोट और ‘जिहाद के लिए वोट’ के बीच है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2024 का चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेन्द्र मोदी है और इनमें मुकाबला विकास के लिए वोट और ‘जिहाद के लिए वोट’ के बीच है।

तेलंगाना के भोनगीर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘भारतीय गारंटी’ और राहुल गांधी की ‘चीनी गारंटी’ के बीच हैं।

कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को ‘तुष्टीकरण की तिकड़ी’ बताते हुए शाह ने कहा कि ये दल राम नवमी जुलूस नहीं निकालने देते और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध भी करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग हैदराबाद मुक्ति दिवस (17 सितंबर) नहीं मनाने देते। ये लोग सीएए का विरोध करते हैं। ये लोग तेलंगाना को शरिया और कुरान के आधार पर चलाना चाहते हैं।

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, छात्राओं का रहा दबदबा

 

 

संबंधित समाचार