बहराइच: स्वच्छता जागरुकता की ब्रांड एंबेसडर बनीं तरन्नुम, स्वच्छता के प्रति लोगों को करेंगी जागरूक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/बहराइच, अमृत विचार। जरवल नगर में संचालित फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या को नगर में स्वच्छता जागरूकता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अब वह नगर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। नगर पंचायत जरवल सभागार में गुरुवार को कर्मचारियों और अध्यक्ष तस्लीम बानो के साथ बैठक हुई।

बैठक में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या तरन्नुम फातिमा को स्वच्छता जागरूकता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। जिस पर सभी सहमति जताई। अब छात्राओं को पढ़ाने के साथ प्रधानाचार्य द्वारा नगर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा। नगर पंचायत की ईओ खुशबू यादव ने ब्रांड एंबेसडर को माला पहनकार स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षिका ने छात्रा से लगवाईं 800 उठक-बैठक, छड़ी से पीटा, पैरों में आई सूजन, डीएम से शिकायत

संबंधित समाचार