Auraiya में पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल...चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात किए पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात किए पार

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सबलपुर में श्याम सिंह तोमर पुत्र जनक सिंह के घर पर बीती रात्रि चोरी हो गई। जिसमें एक युवक को नशे की हालत में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोरी करते एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। 

हीरा सिंह पुत्र श्याम सिंह तोमर ने अपना मकान घर के बाहर बाग में बनाया जिसमे माता और पिता खाना खाने आए थे। तभी घात लगाए बैठे आजाद पुत्र बशीर खान और उनके साथियों ने घर के बाहर बनी दीवार के रास्ते घर में प्रवेश कर नगदी और जेवरात पार कर दिए। 

परिजनों ने बताया कि घर में रखे पच्चीस हजार रूपये नकद और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। अस्थाई सांफर चौकी बनने से चौकी प्रभारी चोरी जैसी घटनाओ पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। आसपास क्षेत्र में बीते दो माह में करीब आधा दर्जन चोरी हुई। 

जिसमें सबलपुर काली माता मंदिर पर नगदी और घंटा लगभग 25 हजार की चोरी, सबलपुर गांव में दिवारी लाल राठौर के घर से बकरा चोरी, नगला खिमन में पादरी बाबा मंदिर से 30 हजार के घंटा और नगदी चोरी चोरियां हुई। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। 

पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल, पुलिस द्वारा गश्त न लगाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। चोरी करने वाले युवक के साथ अन्य लोग होने की संभावना जताई गई। चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह  घटनास्थल पर पहुंचे और चोर को पकड़ कर कोतवाली लाया गया और पूछताछ की गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- LIVE UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर वोटिंग जारी...EVM खराब की शिकायत, कई जगह लोगों पर लोगों ने किया मतदान बहिष्कार

संबंधित समाचार