कल्याणी नदी पर पुल निर्माण को लेकर मतदाताओं में आक्रोश, मतदान का किया बहिष्कार-मनाने में जुटे अफसर
बाराबंकी, अमृत विचार। कल्याणी नदी पर एक लम्बे अरसे से ग्रामीणों द्वारा पुल के निर्माण की मांग चल रही थी। लेकिन पुल न बनने के कारण यहां के ग्रामीणों ने मतदान का वहिष्कार कर रखा है। पूरा मामला रामसनेही घाट का है यहां के बनीकोडर विकास खंड के ग्राम पंचायत पाराहाजी में मतदाताओं ने सुबह ग्यारह बजे से मतदान का बहिष्कार कर रखा है। उनकी मांगे थी कि कल्याणी नदी पुल की मांग एक लम्बे समय से चल रही थी। ग्रामीणों की इन मांगों पर न तो जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया और न ही प्रशासन ने , यहां के ग्रामीणों को आवागमन की असुविधा हो रही है। यहां के लोग पुल के न बनने से बरसात के मौसम में लम्बी दूरी तय करके जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है हमारी मांगों पर न तो प्रशासन ने ध्यान दिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस लिए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का मन बना लिया है । बहिष्कार की सूचना मिलते ही एसडीएम राम आसरे वर्मा , सीओ ,और बीडीओ फिलहाल खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों को मतदान करने लिए ग्रामीणों को मनाने में लगें हैं । बताते चलें यह विधान सभा क्षेत्र प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का है और यह विधान सभा क्षेत्र फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आती है। इस लोकसभा क्षेत्र से लल्लू सिंह सांसद हैं।
ये भी पढ़ें -Live UP Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, चुरूआ हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
