अमरोहा : गर्मी से बेहाल लोग, तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। सूरज आग उगल रहा है। लू के थपेड़ों के कारण बदन झुलस रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। चिललिती धूप के कारण लोगों घरों से नहीं निकल पा रहे। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा।

गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सूरज की तपिश और लू से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण पंखे की हवा में भी पसीना नहीं सूख रहा है। दोपहर में लोगों की आवाजाही कम हो रही है। नगर के बाजारों में भी लोग सुबह और शाम को खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। आसमान से बरसती आग के कारण मार्ग पर सन्नाटा पसर गया। तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। गर्मी अब लोगों को परेशान करने लगी है। आने वाले एक दो दिनों में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की उम्मीद है। चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

अमरोहा सीएचसी चिकित्साधीक्ष डॉ. उमर फारूक ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए धूप में छतरी का इस्तेमाल करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, बार-बार पानी पीते रहने और खाली पेट न रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि खाली पेट रहने पर लू लगने का खतरा अधिक रहता है। वहीं जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए अनुमान पर गौर करें तो बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : ई-रिक्शा के कारण शहर के मुख्य मार्गां पर लगता है जाम, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

संबंधित समाचार