अमरोहा : ई-रिक्शा के कारण शहर के मुख्य मार्गां पर लगता है जाम, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नगर के मेन बाजार एवं मुख्य मार्गों को जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा। बाजार में ई रिक्शा अधिक होने से वाहनों की कतार लग जाती है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं मुख्य मार्ग टीपी नगर चौराहे से लेकर लकड़ा चौराहे तक जाम के झाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।

शहर में रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। शनिवार को शहर के मुख्य मार्गा पर ई-रिक्शा ज्यादा चलने के कारण मुख्य मार्गा एवं मेन बाजार में जाम रहा। शहर के लकड़ा चौराहा पर ई रिक्शा अधिक होने की वजह से जाम लग या। हालांकि यहीं पर ट्रेफिक पुलिसकर्मी भी खड़े रहते हैं, लेकिन जाम की वजह से लोग परेशान रहे। पुलिसकर्मियां ने भी गर्मी के चलते जाम खुलवाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

सुबह से ही वाहनों का आवागमन अधिक रहा और सुबह 11 बजे से ही शहर में जाम की स्थिति बनने लगी। शहर के बिजनौर रोड, बाजार बटवाल, बाजार सर्राफा, बड़ा बाजार, मंडी चौब, आजाद रोड, टीपी नगर चौराहा समेत तमाम मुख्य मार्गों पर अधिक संख्या में ई-रिक्शा होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। बाजार में शाम तक जाम जैसी स्थिति बनी रही और लोग परेशान होते रहे। जाम में स्कूली वाहन को बमुश्किल रास्ता मिला।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : हाईवे किनारे खड़े डंपर में घुसी रोडवेज, बस के उड़ गए परखच्चे...कई यात्री घायल

संबंधित समाचार