बदायूं: पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहसवान, अमृत विचार। कई दिनों से चल रही पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराती निवासी रियाजुल पुत्र मुजम्मिल के घर में कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुरुवार को विवाद और बढ़ गया। इसी विवाद के चलते दोपहर करीब तीन बजे रियाजुल अपने कमरे में गया और कपड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाज खटखटाया लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। 

परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और भीतर गए। उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा मौत होने की जानकारी देने पर परिजन रियाजुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली सहसवान के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि अस्पताल से मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लएि भेजा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- बदायूं: पत्नी का सिर फोड़ा, खुद को किया घायल और फंदा लगाकर दी जान

 

 

संबंधित समाचार