भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में वोट देने आये बुजुर्गों का हौसला देख हो जायेंगे आप हैरान, उम्र में कोई 90 तो कोई है 100 साल का, युवाओ को दिया ये संदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ (रविशंकर गुप्ता) राजधानी में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की वोटिंग जारी है। भीषण व चिलचिलाती धूप के बीच अधिक से अधिक संख्या में शहर के बुजुर्ग अपना वोट डालने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इसमें कोई 90 साल का है तो कोई 100 साल का भी है। इन बुजुर्गों के हौसले को  देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे जायेंगे। ये बुजुर्ग उन युवा वोटरों के लिए भी 'प्रेरणास्रोत' जो आज के दिन मतदान के करने के बजाय एक हॉली डे के रूप में मनाते हैं। इन बुजुर्गों ने अमृत विचार से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है ऐसे में इस लोकतंत्र के इस राष्ट्रीय पर्व में सभी को अपना दायित्व  निभाते हुए वोट डालना चाहिए।

dulara
विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली 95 वर्षीय दुलारा - फोटो अमृत विचार
 
95 वर्षीय दुलारा ने विकास नगर में डाला वोट

विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली 95 वर्षीय दुलारा ने अपना वोट डालकर आज की पीढ़ी को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि एक अच्छे राष्ट्र की कल्पना तभी की जा सकती है जब आप अपना वोट अवश्य डालते हैं। 

keshav singh
100 वर्षीय बुजुर्ग केशव सिंह ने डाला वोट- फोटो अमृत विचार
 
100 वर्षीय बुजुर्ग केशव सिंह ने डाला वोट

100 वर्षीय बुजुर्ग केशव सिंह ने स्वयं बूथ पर जाकर अपना मतदान किया है। केशव सिंह प्रमुख सचिव विधान परिषद डॉक्टर राजेश सिंह के पिता हैं। वह पैदल चलकर गये और अपना वोट भी डाला

madhuri devi
90 वर्षीय माधुरी देवी ने किया मतदान - फोटो अमृत विचार
 
90 वर्षीय माधुरी देवी ने किया मतदान 

90 वर्षीय सेक्टर 6 निवासी मुधारी देवी ने सेक्टर 9 स्थित एलपीएस स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर अपना मतदान किया। मतदान करने के बाद माधुरी ने कहा कि अपना वोट सभी को डालना चाहिए। एक चूक हमारे लिए खतरानक साबित हो सकती है। 

bahu bina
86वर्षीय प्रेमा ने अपनी बहू के साथ डाला वोट- फोटो अमृत विचार
 
86वर्षीय प्रेमा ने अपनी बहू के साथ डाला वोट

लखनऊ में आईईटी मतदान केंद्र में प्रेमा श्रीवास्तव (86) बहू बीना श्रीवास्तव के साथ वोट डाला। प्रेमा चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि वोट हर व्यक्ति को डालना चाहिए। उन्होंने अपने मताधिकार का  प्रयोग जरूरी है। 

suman v surenda
बुजुर्ग सुमन और सुरेन्द्र ने डाला वोट - फोटो अमृत विचार
 
बुजुर्ग सुमन और सुरेन्द्र ने डाला वोट 

80 वर्ष से अधिक उम्र के सुमन और सुरेंद्र वर्मा ने लखनऊ के साउथ सिटी कॉलोनी स्थित एलपीएस स्कूल में  बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा आपका एक वोट बहुत कीमती है हारे जीते कोई भी लेकिन वोट सभी को करना चाहिए।  

krishna devi
कृष्णा देवी ने किया मतदान - फोटो अमृत विचार
 
कृष्णा देवी ने किया मतदान 

82 वर्ष की कृष्णा देवी  चलने में असमर्थ लेकिन फिर भी अपनी बहू के साथ मतदान करने पहुंची। उन्होंने कहा गर्मी बहुत है लेकिन वोट डालने आये हैं। कृष्णा ने ये भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को आज के दिन अपने घर पर नहीं बैठना चाहिए बल्कि लोकतंत्र के इस राष्ट्रीय पर्व में हिस्सा लेना चाहिए। 

vishvnath
89वर्षीय पदमा देवी ने अपने पति विश्वनाथ सिंह व बेटे व बहू के साथ दिया वोट- फोटो अमृत विचार
 
89वर्षीय पदमा देवी ने अपने परिवार के साथ दिया वोट

89 वर्षीय सेक्टर 10 निवासी विश्वनाथ सिंह और पदमा देवी ने अपने परिवार संग मतदान किया। इस दौरान विश्वनाथ सिंह ने कहा कि अच्छी सरकार चुनना है तो वोट तो करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार हो वह विकास की राह पर चले। 

gopal tivari
82 वर्षीय गोपाल तिवारी ने डाला वोट- फोटो अमृत विचार
 
82 वर्षीय गोपाल तिवारी ने डाला वोट

82 वर्षीय गोपाल तिवारी ने लाइन में लगकर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उंगली पर  निशान  देखते हुए कहा कि लोकतंत्र में अच्छी सरकार का होना जरूरी है, लेकिन ये तभी हो सकता है जब हम अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

ये भी पढ़े:- मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब का मतदेय स्थलों का निरीक्षण जारी, रायबरेली के स्कूल में रसोईयों के साथ दिखी इस अंदाज में, दिये जरूरी दिशा निर्देश

संबंधित समाचार