हरदोई: मुख्यमंत्री योगी के पहुंचने से 12 घंटे पहले जमीन मे दबा पाया गया हैंड ग्रेनाइट! पुलिस महकमें में हड़कंप

हरदोई: मुख्यमंत्री योगी के पहुंचने से 12 घंटे पहले जमीन मे दबा पाया गया हैंड ग्रेनाइट! पुलिस महकमें में हड़कंप

हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शाहाबाद में चुनावी जनसभा में पहुंच रहें है, लेकिन उनके पहुंचने से पहले पचदेवरा थाने के कौंधी गांव में हैंड ग्रेनाइट मिलने से हड़कंप मच गया, हालंकि एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि हैंड ग्रेनाइट के डमी जैसी हाथ आने वाली चीज आठ से 10 साल पुराना लग रही है। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई।

बताते चलें कि सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाहाबाद में चुनावी सभा में पहुंच रहें है। जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी। उसी बीच शाहाबाद से कुछ दूरी पर पचदेवरा थाने का गांव है कौंधी, रविवार को वहां कुछ बच्चे राजेश के बागीचे में खेल रहे थे, उसी बीच उन्हे कोई चीज जमीन में दबी हुई मिली।

इस बारे में बच्चों के बताने पर वहां भीड़ लग गई। छानबीन में हाथ लगी चीज हैंड ग्रेनाइट जैसी लग रही थी। इस खबर से मुख्यमंत्री की सुरक्षा बंदोबस्त में लगे पुलिस अफसरों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम के साथ वहां पहुंच गए।

एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि आठ से 10 साल पुरानी वह चीज हैंड ग्रेनाइट का डमी जैसी लग रही थी, हालांकि बम निरोधक दस्ते ने उसे अपने कब्ज़े में‌ लेते हुए जांच शुरु कर‌ दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। मुख्यमंत्री के आने से करीब 12 घंटे पहले ऐसा होने से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसी चीज वहां कैसे पहुंची? पुलिस इसका पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का बसपा ने काटा टिकट, श्याम सिंह यादव को बनाया उम्मीदवार