Lok Sabha Election 2024: फर्रुखाबाद में पोलिंग पार्टियां रवाना...सड़क ठीक न होने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को लगाई फटकार

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने पोलिंग पार्टी  रवाना स्थल/मतगणना स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा वार पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए निर्धारित स्थल और बैरिकेडिंग वाहन पार्किग स्थल फूड जोन सहित विभिन्न व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को मंडी के सामने की सड़क की पटरी समतल न किए जाने पर फटकार लगाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur Lok Sabha Seat: कल शहर आएंगे राहुल और अखिलेश; चुनावी जनसभा से भरेंगे जीत की हुंकार, तैयारियां हुई पूरी

संबंधित समाचार