बरेली: अक्षय तृतीया पर बाजार हुआ गुलजार, जमकर हुई सोने-चांदी की खरीदारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर बाजार में जमकर सोने-चांदी की खरीदारी हुई। इस दिन लोग सोना-चांदी, वाहनों के साथ अन्य चीजें खरीदना बेहद शुभ  मानते हैं। इस दिन सोना चांदी को खरीदने के लिए बाजार में जमकर ग्राहक नजर आए। अन्य दिनों के मुकाबले सोना की ज्वैलरी खरीदने वाले बड़ी सख्या में नजर आए। 

व्यापारियों ने ग्राहकों को देखते हुए उनके पसंदीदा सोने-चांदी के कलेक्शन रखे हुए थे। हसुली, कड़े, पैंडिल, पायल, झुमके, हार और कंगन आदि की लेटेस्ट डिजाइन लोगों को काफी पसंद आ रही थी। इसके साथ ही लोगों ने चांदी के आभूषण भी खरीदे। इस दौरान खरीदारी करने आई महिलाओं ने बताया कि आज के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ रहता है। सोना खरीदने से सुख-सम्पदा बढ़ती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: यात्री सेड से टकराया ट्रक, चालक की हुई मौत, 3 गम्भीर घायल

संबंधित समाचार