बाराबंकी: लोकतंत्र के पर्व का दिखा उत्साह, लोगों ने घर से डाला वोट

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

507 वोटरों के लिए बनाई गईं 41 पोलिंग पार्टियां, कराई गई वीडियोग्राफी

बाराबंकी, अमृत विचार। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सेदारी बनाने के लिए शुक्रवार को 41 पोलिंग पार्टियों ने बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंच कर उनसे पोस्टल बैलेट से मतदाना कराया। किसी बीमार मतदाता ने लेटकर तो किसी ने बैठकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के पर्व में भागेदारी निभाई। इस दौरान बैलेट पेपर से मतदान प्रक्रिया की पूरी वीडियाे रिकार्डिंग की गई। घर से वोट देने वालों में मोटर न्यूरॉन डिसऑर्डर से पीड़ित अभय चांदवासिया ने भी शामिल रहे। इसके अलावा तमाम बुजुर्ग और दिव्यांगों ने भी घर से मतदान किया।

बैलेट पेपर से घर पर रहकर मतदान करने के लिए 507 मतदाताओं में शामिल दिव्यांग और 85 से अधिक उग्र के बुजुर्गों ने वोट करने की इच्छा जताई थी और फार्म 12 डी भरकर आवेदन किया था। वहीं घर-घर जाकर मतदान कराने  लिए 41 टीमें पोलिंग पार्टी के रुप में बनाई गईं थी। विधानसभावार पहुंची पोलिंग पार्टियाें ने चिन्हित मतदाताओं के घर पहुंच कर मतदान किया। किसी कारण वश मतदाता न मिलने पर टीम अगले दिन उनके घर पहुंचेगी। जैदपुर विधानसभा में सबसे अधिक बुजुर्ग तो रामनगर क्षेत्र में दिव्यांग मतदाता है। शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुई यह टीमें शाम पांच बजे तक मतदान कराने के बाद वापस एडीएम कार्यालय पहुंच सीलबंद पेटियों को जमा किया। प्रभारी अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि घर-घर जाकर कार्मिकाें ने चिन्हित वोटरों का मतदान बैलेट पेपर से कराया है। कितने लोगों ने मतदान किया है। मतपेटियों को जमा करने की कार्रवाई की जा रही है।


विधानसभा      होम विजिट टीम  बुजुर्ग वोटर  दिव्यांग वोटर
कुर्सी                 6                    77                      28
रामनगर            11                  50                       61
बाराबंकी           6                   51                       31
जैदपुर               6                  80                        47
हैदरगढ़             5                  75                        23
दरियाबाद          7                  24                        17

ये भी पढ़ें -प्रियंका गांधी का करारा हमला, प्रधानमंत्री को बताया कायर, कहा-लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि

संबंधित समाचार