प्रियंका गांधी का करारा हमला, प्रधानमंत्री को बताया कायर, कहा-लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि  

प्रियंका गांधी का करारा हमला, प्रधानमंत्री को बताया कायर, कहा-लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि  

रायबरेली, अमृत विचार। अमेठी संसदीय क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री सबसे बड़े कायर हैं, क्योंकि नेता का धर्म होता है सवाल का जवाब दो। इसी को लोकतंत्र बोलते हैं। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। अगर आप नाराज होते हैं तो नेता का फर्ज है कि वह झुके और आत्मचिंतन करे। आज के नेता इतने अहंकारी हो गए हैं कि सवाल ही नहीं उठाने देते। आज सबको डराया जा रहा है। स्कूल के बच्चे बता देंगे कि जो डराता-धमकाता है, वही कायर होता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र के सूची में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। कहा कि हमारे आपके बीच एक पुराना और प्रगाढ़ रिश्ता है, जो बाहर से आने वाला कोई व्यक्ति समझ नहीं सकता। यह रिश्ता और मजबूत होने जा रहा है। अमेठी एक बार फिर से कांग्रेस के साथ है। बेरोजगारी और महंगाई के दौर में भाजपा आपकी समस्याओं पर कोई बात नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री जी सिर्फ ध्यान भटकाने वाली बातें कर रहे हैं। आप इस परिपाटी को बदलिए और वो राजनीति वापस लाइए जिसमें आप सीधा प्रधानमंत्री से सवाल किया करते थे। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ ध्यान भटकाते हैं। आज देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है, उससे सिर्फ आपका नुकसान हो रहा है। एक तरफ टीवी पर आप देखते हैं कि देश बहुत आगे बढ़ रहा है। लेकिन दूसरी तरफ आपका संघर्ष बढ़ रहा है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। प्रधानमंत्री ने देश के सारे संसाधन अपने खरबपति मित्रों को दे दिया। दस साल में क्या काम किया, ये नहीं बताते। आपके सामने आकर सिर्फ आपका ध्यान भटकाने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें -Video: लखनऊ में बोले राहुल गांधी-21वीं सदी के राजा मोदी इस बार नहीं बन पाएंगे PM

ताजा समाचार

Lok Sabha Election 2024: कानपुर में कल कड़ी सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना...जुलूस निकालने पर रोक, सोशल मीडिया पर पैनी नजर
T20 World Cup : स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत से शुरुआत करने उतरेगा इंग्लैंड, युगांडा के खिलाफ अफगानिस्तान प्रबल दावेदार 
अखिलेश ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर उठाये सवाल, बोले-BJP के पक्ष में माहौल बना रहीं एजेंसियां 
पीलीभीत: बिलसंडा से फिर जुड़े मादक पदार्थ तस्करी के तार..हरियाणा से आई नारकोटिक्स टीम ने एक को पकड़ा
मतगणना : बढ़ी प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन, प्रतिष्ठा की भी परीक्षा 
विराट कोहली तीसरे नंबर पर असरदार नहीं, उन्हें रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए : संजय मांजरेकर