नमो एप पर अपलोड हुईं बरेली दौरे की प्रधानमंत्री और नेताओं की फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में 26 अप्रैल को रोड शो करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से त्रिशूल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं की मुलाकात हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अलग-अलग नेताओं से जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास कार्य की योजनाओं पर भी बात की थी। सभी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार होने की बात कही थी। 

शुक्रवार को नमो एप पर त्रिशूल एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात की फोटो अपलोड की गईं, जिसमें बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी, भाजपा नेता पवन अरोड़ा आदि दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा पीएम का स्वागत करने वालों में डॉ. आदेश गंगवार, डॉ. हुदा, परमजीत सिंह, मनीष अग्रवाल, पंडित सुशील पाठक, सौरभ मेहरोत्रा, अनुपम कपूर भी शामिल थे। अब नमो एप पर प्रधानमंत्री के साथ फोटो आने के बाद पार्टी पदाधिकारी काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब जंक्शन पर मिलेगा ताजा खाना, ट्रालियों पर लगेगा इंडेक्शन

संबंधित समाचार