हरदोई: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली निजात

हरदोई: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली निजात

हरदोई। पिछले कुछ दिनों से हवा का रुख बदल गया था। कई दिनों से पुरवा हवाएं चल रही थी। पुरवा हवाओं का असर शनिवार को देखने को मिला। सुबह से ही मौसम बदलना शुरू हो गया। दिन में अंधेरा छा गया घने काले बादलों ने कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश की जिससे मौसम सुहावना हो गया।

बताते चलें आठ दिन पहले जिले में भयंकर गर्मी पड़ रही थी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से हवाओं में बदलाव हुआ। पुरवा हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया था। मौसम का बदलाव शनिवार को दिखाई पड़ा। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे। धीरे-धीरे बादल घने होते गए।

घने बादलों ने जिले के शाहाबाद क्षेत्र में अच्छी बारिश कर दी। बेहटागोकुल, टोंडरपुर तथा आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। जिले के कुछ हिस्सों में हुई जोरदार बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं लोगों को प्रचंड गर्मी से भी राहत मिलेगी।

जिले में 13 तारीख को होने वाले मतदान में ठंडे मौसम का सहयोग रहेगा। जिससे न सिर्फ मतदान कर्मियों को बल्कि मतदाताओं को भी राहत पहुंचेगी। बदले मौसम में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की भी संभावना है। फिलहाल शनिवार से जिले का मौसम बेहद सुहावना हो गया है। 

उधर धान की खेती करने वालों के मन में भी उत्साह का संचार हो गया है, यदि इसी प्रकार बीच-बीच में बारिश होती रही तो धान की फसल में सहयोग मिल जाएगा। बताते चलें कि इस बार मौसम विषेशज्ञों ने अच्छे मानसून के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: युवक ने पत्नी और तीन बच्चों सहित मां की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी उड़ाया, इलाके में पसरा सन्नाटा