बदायूं: हल्की बूंदाबांदी से फसलों को मिली संजीवनी, किसानों के खिले चेहरे

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बदायूं, अमृत विचार। शुक्रवार की रात को हुई बूंदाबांदी से फसलों को राहत मिल गई है। मक्का और मूंगफली की फसल को इस बूंदाबांदी से विशेष राहत मिली है। वहीं मैंथा की फसल को संजीवनी सी मिल गई है।

पिछले कई दिनों से पुरवा हवा ने जोर पकड़ रखा था। जिससे किसानों को बारिश होने की उम्मीद भी जागी थी। शुक्रवार की रात 11 बजे से आसमान में काले बादल छा गए। पुरवा हवा भी बंद हो गई। कुछ देर बाद ही बारिश का मानसून बन गया जिससे हल्की बूंदा बांदी शुरू हो गयी। रात दो बजे बारिश ने तेजी पकड़ी लेकिन कुछ देर बाद ही बारिश थम गयी। बारिश की इन बूंदों से फसलों को बड़ी राहत मिली है। सबसे अधिक लाभ मूंगफली की फसल को हुआ है। 

मूंगफली के खेत में मिट्टी फूल जाने से मूंगफली का तना मिट्टी में पहुंचने लगेगा जिससे जल्द ही मूंगफली बनने लगेगी। इस बात को लेकर किसान भी खुश हैं। उधर मक्का के पौधे में पानी की बूंद सीधी नीचे पहुंचती है जिससे मक्के के पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है। 

खेतों में तैयार हो रहा बाजरा भी बारिश की बूंदों से हरा दिखने लगा है। किसानों ने चारे के लिए बाजरा बोया है जो करीब 45 दिन में चारे के लिए तैयार हो जाएगा। गर्मी के दिनों में बाजरा और मक्का की खेती अधिक पानी चाहती है यदि बारिश का पानी इन फसलों को मिल जाए तो फसलों की ग्रोथ रात दिन तेजी से बढ़ती है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: अतिरिक्त दहेज के लिए महिला की हत्या, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार