Karauli Sarkar: अक्षय तृतीया व प्रभु परशुराम की जयंती पर हनुमान की मूर्ति हुई स्थापना, करौली शंकर महाराज बोले- भव्य मंदिर बनाएंगे
कानपुर में करौली शंकर बनाएंगे भव्य मंदिर
कानपुर, अमृत विचार। अक्षय तृतीया व प्रभु परशुराम की जयंती पर सरसौल के नागापुर गांव में शुक्रवार को हनुमान की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर पधारे करौली शंकर महाराज ने प्रभु परशुराम के भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा की। नागापुर गांव में दिनभर धार्मिक आयोजनों के बीच सुंदरकांड पाठ और शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ।
गायिका शिवा चौधरी के भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाआरती के बाद भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में करौली शंकर महाराज, पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा, नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन अमित नारायण, रमेश चिंतक आदि मौजूद रहे।
