गोंडा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी 40 बोतल अंग्रेजी शराब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनकापुर/ गोण्डा, अमृत विचार। मनकापुर पुलिस ने वाहन चेकिंग से दौरान एक युवक के पास से अंग्रेजी शराब की 40 बोतलें बरामद की है। यह शराब बाइक की डिग्गी में छिपाकर रखी गयी थी और अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जायी जा रही थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और विधिक कार्रवाई में जुटी है‌। 

मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कस्बा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह अपने हमराही मुख्य आरक्षी अखिलेश सिह व आरक्षी आयुष यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे और संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान बंदरहा रेलवे क्रासिंग के समीप एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे रोककर उसके बाइक की तलाशी ली तो डिग्गी में रखी अंग्रेजी शराब की 40 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने युवक से बड़ी मात्रा में शराब ले जाने का कारण पूछा तो वह जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है‌। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब ले जा रहा था‌।  

8 - 2024-05-11T151209.890

प्रशासन की टीम ने छापेमारी में पकड़ी 20 लीटर कच्ची शराब
जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक अभय कुमार गुप्ता, आबकारी निरीक्षक प्रमोद सिंह व आबकारी निरीक्षक राम धनी वर्मा की संयुक्त टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मनकापुर कोतवाली महुआडीह क्षेत्र के  भरहू भठ्ठा व जमुनहा में छापेमारी की। टीम ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद किया है‌। मौके से 150 किलो महुआ, लहन, शराब बनाने के उपकरण व एक भठ्ठी भी बरामद की गयी जिसे टीम ने नष्ट कराया। अवैध रूप से शराब बनाने के कारोबार में लिप्त तारा देवी व बब्लू निवासी महुआडीह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकादमा दर्ज किया गया है। टीम ने कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में स्थित सरकारी भांग दुकान से 245 गोली भांग व 141 पुड़िया गांजा भी बरामद किया है‌।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ी सफारी, स्कार्पियो में लगाई गई आग

 

संबंधित समाचार