प्रयागराज: पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ी सफारी, स्कार्पियो में लगाई गई आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। कोतवाली नैनी अंतर्गत भंडरा, उमरगंज मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी पूर्व प्रधान की सफारी और स्कार्पियो में शुक्रवार देर रात किसी ने आग लगा दी। घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात लगभग दो बजे ग्राम सभा भंडरा उमरगंज के पूर्व प्रधान जहीर अहमद के घर के बाहर खड़ी सफारी एवं स्कार्पियो गाड़ियों में कुछ अज्ञात लोगों ने अराजकता फैलाने के उद्देश्य से तेल छिड़क कर आग लगा दिया। इसके बाद वह वह भाग निकला। 

सफारी गाड़ी को पूरी तरह आग के हवाले कर चुके, ये लोग जैसे ही बगल में खड़ी दूसरी गाड़ी स्कार्पियो का शीशा तोड़कर उसमे भी तेल छिड़क कर आग के हवाले करने लगे। उसी वक्त अचानक घर के सामने स्थित रेलवे फाटक के गेटमैन ने ड्यूटी रूम से बाहर निकला तो उसकी नजर गाड़ियों पर पड़ी। आग की लपटों को देख गेटमैन ने घरवालों को सूचित किया।

गेटमैन की आवाज सुन कर सो रहे घरवाले जैसे ही बाहर निकले तो गाड़ियों में लगी आग को देखकर हतप्रभ रह गए। आनन-फानन में घरवाले आग बुझाने के लिए पानी लेकर दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सफारी अंदर से पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुँची नैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: फैक्ट्री के कंप्रेशर टैंक में जबरदस्त धमाका, आवाज से सहम गये लोग
  

संबंधित समाचार