Kanpur: नवनिर्मित मकान में रह रहे युवक का शव पड़ा मिला...पत्नी बेटी संग गई थी मायके, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कानपुर में नवनिर्मित मकान में रह रहे युवक का शव पड़ा मिला
कानपुर, अमृत विचार। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के टीकापुर नई बस्ती में शनिवार दोपहर नवनिर्मित मकान में अकेले रह रहे युवक का शव फर्श पर पड़ा मिला। रिश्तदार के घर पहुंचे पर घटना की जानकारी हुई। घर का सामान बिखरा देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
मूलरूप से सजेती डिबरी गांव निवासी रविराज सचान 33 बीते एक साल से टीकापुर नई बस्ती स्थित नवनिर्मित मकान में पत्नी संध्या और पांच वर्षीय बेटी काव्या संग रहते थे। बीते दो सप्ताह पहले पत्नी बेटी संग फतेहपुर चांदपुर गढ़ स्थित मायके गई थी।
रविराज मकान के आगे के हिस्से पर थेरेपी सेंटर संचालित करते थे। शनिवार दोपहर घाटमपुर निवासी साढू नरेंद्र सचान ने उन्हें कई बार फोन मिलाया। फोन रिसीव न होने पर वह घर पहुंचे। वह जब पहली मंजिल में पहुंचे तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे में रविवार का शव पड़ा हुआ था। इसके साथ ही कमरे का सामना भी अस्त-व्यस्त था। इस पर नरेंद्र ने पुलिस और पत्नी संध्या को फोन कर जानकारी दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शरीर पर कहीं चोंट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: दो सर्राफा कारोबारियों से एक सर्राफ 90 लाख का सोना लेकर हुआ फरार, फोन बंद जाने पर पीड़ितों ने दी तहरीर
