बाराबंकी: अभरन सरोवर में मर रहीं मछलियां, जिम्मेदार मौन-वीडियो वायरल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महादेवा/ बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा के पवित्र अभरन सरोवर में इन दिनों चिलचिलाती धूप की गर्मी से पानी तेजी से सूखने लगा है। पानी कम होने से तड़प कर बड़ी-बड़ी मछलियां अपनी जान गवां रही हैं। सरोवर में भारी मात्रा में गंदगी की वजह से पानी भी विषैला हो गया है। जिसकी वजह से मरी मछलियां सरोवर के किनारे उतराती दिखाई दीं। अभरन सरोवर की खबर बीते गुरुवार को कई समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई थी। 

इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी सूररगंज व ग्राम प्रधान लोधौरा को देकर अवगत कराया गया था। उसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा अभरन सरोवर में मछलियों के लिए ताजा पानी नहीं डलवाया गया। जिसकी वजह से मछलियों का दम घुट रहा है और धीरे-धीरे अपनी जान गवां रही हैं। शनिवार को महादेवा निवासी किन्नर ललिता तिवारी व रेखा तिवारी ने पहुंचकर सरोवर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोधेश्वर महादेवा स्थित नाथकुटी जिंदा समाधि के महंत रामनाथ जी महाराज ने बताया कि अगर जल्द ही अधिकारियों के द्वारा अभरन सरोवर में पानी नहीं डलवाया गया तो हजारों मछलियां तड़प तड़प कर मर जाएंगी। और इन मछलियों के मरने के जिम्मेदार अधिकारी होंगे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में हुई इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-देश में संवैधानिक संस्थाओं को BJP ने बनाया गुलाम

संबंधित समाचार