भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में CM धामी ने किया रोड शो, बहराइच में समर्थकों ने बढ़ाया उत्साह  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शहर में रोड शो निकाला। शाम पांच बजते ही शो को खत्म कर दिया गया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

बहराइच लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ आनंद कुमार के समर्थन में शनिवार को शहर में रोड शो का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की अगुवाई में सिविल लाइन के गोनार्ड लान से रोड शो निकल गया। रोड शो शहर के पानी टंकी, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां शाम के 5 बज गए। चुनाव आचार संहिता को देखते हुए रोड शो को समाप्त कर दिया गया।

25 - 2024-05-11T193840.142

इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर आनंद गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो बैठा उसमे गुंडा :केशव मौर्य

संबंधित समाचार