बाराबंकी : बंद मकान से उमड़ रही थी तेज दुर्गंध, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सभी रह गए दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी । कस्बा देवा के लालापुर मोहल्ला स्थित एक मकान में दंपति का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मकान में बाहर से ताला बंद था। मकान से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाकर देखा तो अन्दर कमरे में दोनों की लाशे पड़ी थीं l अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गये।

दरअसल बदायूं जनपद के उझानी के रहने वाले माजिद हुसैन वारसी उम्र 65 व उनकी पत्नी मसरत जहां वारसी उम्र 62 कस्बा देवा के लालापुर मोहल्ले में एक मकान खरीद कर करीब 6 माह से उसमें रह रहे थे। कुछ दिनों से मकान में ताला बंद था। शनिवार की शाम करीब 5 बजे मकान के अंदर से बदबू आने से लोगों को कुछ शक हुआ। जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने देवा पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने मकान का ताला तुड़वाकर देखा तो अंदर पति-पत्नी की लाश कमरे में पड़ी थी और उससे काफी बदबू आ रही थी। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी नगर जगत कनौजिया और फॉरेंसिक लैब व स्वाट टीम सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स घटनास्थल पहुंची और छानबीन शुरू कर की।

संबंधित समाचार