गोंडा: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की रॉड मारकर हत्या, तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शनिवार की आधी रात घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग की लोहे के रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी गयी। बुजुर्ग की हत्या करने के बाद आरोपियों ने कमरे में सो रहे उसके बेटे को भी जान से मारने की कोशिश की। हालांकि बेटे ने शोर मचाया तो आरोपी निकले। मामले में मृतक के बेटे ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच‌ में जुटी है। 

धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव को रहने वाले सरफराज खान (70) लकड़ी के ठेकेदार थे। सरफराज या अपने भाइयों से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बेटे रिजवान का कहना है कि तीन चार दिन पहले भी इसी मामले को लेकर आरोपियों ने उसके पिता से विवाद किया था। शनिवार को जब सरफराज अपने घर के सामने बने बरामदे में सो रहे थे तभी रात करीब एक बजे गांव कि अजमतउल्ला, कमरुद्दीन, रफीउल्ला आ धमके और उसके पिता के सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। पिता को मारने के बाद आरोपियों ने उसके कमरे की खिड़की से घुसकर उसे भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह बेड से कूदकर अलग हो गया और शोर मचाने लगा। रिजवान की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर धानेपुर एसएचओ वेद प्रकाश शुक्ला अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से वारदात की जानकारी ली। 

6 - 2024-05-12T102425.668

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मृतक के बेटे रिजवान ने आरोपी अजमतउल्ला, कमरुद्दीन व रफीउल्ला के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। एसएचओ वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -गोंडा: अमित शाह की जनसभा आज, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

संबंधित समाचार